Dhanbad News: मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा की नयी टीम ने ली शपथ

मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को स्थानीय मंच भवन में आयोजित किया गया.

मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को स्थानीय मंच भवन में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि धनबाद के मेयर संजीव सिंह की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह, सचिव संजय सरावगी और कोषाध्यक्ष कमलेश केजरीवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. निवर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शाखा ने पोलियो कैंप, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य किया है. विश्वास जताया कि नयी टीम इन कार्यों को और आगे बढ़ायेगी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक साह ने कहा कि सभी सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे और नये आयाम जोड़े जाएंगे. मेयर संजीव सिंह ने मंच के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. समारोह में पूर्व अध्यक्ष पवन सोनी, संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महेश सांवरिया, रामविलास गोएल, सुदर्शन रिटोलिया, मुकेश सोमानी,रणजीत सराफ, विमल अखेरामका, सुशील सवारियां, विनय रिटोलिया, सुनील सोनी, मनोज गोयल, संजय गोयल आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >