Dhanbad News : अक्षय तृतीया पर लाइट वेट गहनों की रही खूब डिमांड, 190 करोड़ का हु्आ कारोबार

रियल एस्टेट के कई प्रोजेक्ट का हुआ भूमि पूजन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 295 फोर व्हीलर, 870 टू व्हीलर की दी गयी डिलिवरी

अक्षय तृतीया पर खूब धन की बारिश हुई. लगभग 190 करोड़ का कारोबार हुआ. दिन में मौसम साफ रहा लेकिन शाम में हुई झमाझम बारिश से बाजार का सेंसेक्स थोड़ा गिर गया. ऑटोमोबाइल सेक्टर में डिमांड के अनुसार शोरूम में गाड़ी नहीं पहुंची. लिहाजा लगभग 100 गाड़ियों की डिलिवरी नहीं हुई. आज विभिन्न कंपनियों के 295 फोर व्हीलर व 870 टू व्हीलर की डिलिवरी दी गयी. आभूषण बाजार में जबरदस्त खनखनाहट थी. लाइट वेट गहनों की खूब डिमांड थी. अक्षय तृतीया पर लोगों ने लग्न की भी खरीदारी की. अक्षय तृतीया पर बिल्डरों ने कई प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया. लगभग 200 प्लॉट व फ्लैट की बुकिंग हुई. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार थोड़ा फीका रहा. सुबह से शाम चार बजे तक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में हलचल दिखी लेकिन शाम में हुई झमाझम बारिश के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का सेंसेक्स थोड़ा गिर गया. कुल मिलाकर अक्षय तृतीया का बाजार अच्छा रहा.

ग्राहकों को सोने पर मिले आकर्षक ऑफर :

सोना की कीमत बढ़ने के बाद भी उसकी चमक कम नहीं थी. अक्षय तृतीया पर 8900 प्रति ग्राम सोना व 99 हजार रुपये किलो चांदी था. अक्षय तृतीया पर लोगों ने लग्न की खूब खरीदारी की. कोई दस ग्राम सोने के आभूषण पर 6000 तो कोई 4000 रुपये तो कोई 3000 रुपये तक की छूट के अलावा एक लाख की खरीदारी पर सोने का सिक्का का ऑफर भी था. धनबाद में लगभग 200 छोटे-छोटे ज्वेलरी की दुकानें हैं. इनमें तनिष्क, सेनको गोल्ड, श्री अलंकार, जौहरी बाजार, न्यू चेतन ऑरनामेंट्स, सोना-चांदी सहित 20 बड़े ज्वेलर्स की दुकानें हैं जहां तीन से चार करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है. कुल मिलकर 80 करोड़ का ज्वेलरी का कारोबार हुआ है.

शोरूम नहीं पहुंची गाड़ियां, 100 से अधिक बुकिंग कैंसिल :

ऑटोमोबाइल का बाजार बूम पर था. 525 फोर व्हीलर व 450 टू व्हीलर गाड़ी की बुकिंग थी. लेकिन कंपनी से लगभग 100 वाहन शोरूम नहीं पहुंचे. इस कारण बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी. मारूति, ह्युंडई आदि कंपनियों के वाहन नहीं पहुंचे. मारुति की डिजायर, अर्टिगा, महिंद्रा की एक्सयूबी 700, स्कॉपियो एन की खूब डिमांड थी. ह्युंडई की क्रेटा व वेन्यू की डिमांड थी. टाटा व कीया की गाड़ियां भी खूब बिकीं. अनुमानित 32.30 करोड़ का कारोबार हुआ. 870 टू व्हीलर की बिक्री हुई. लगभग 8.70 करोड़ का कारोबार हुआ.

वाहनों की बिक्री

चारपहिया- मारुति : 130, महिंद्रा : 70, टोयोटा : 20, ह्युंडई : 40, टाटा : 35, रिनोल्ट, कीया का डाटा नहीं मिला. दो पहिया-हीरो : 500, होंडा : 300, बजाज : 70. रॉयल इनफील्ड, टीवीजेड व इलेक्ट्रॉनिक्स गाड़ियों का डाटा नहीं मिला है.

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर दिखा बारिश का असर :

शाम में बारिश के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार थोड़ा फीका रहा. अक्षय तृतीया पर अनुमानित 10 करोड़ की बिक्री हुई है. एसी, फ्रीज व कुलर की खूब डिमांड थी. एलजी के वितरक की मानें तो गरमी को लेकर एसी, कुलर व फ्रीज की डिमांड होती है. अक्षय तृतीया के दिन लोग इसकी खरीदारी करते हैं. शाम में झमाझम बारिश के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार तोड़ा फीका रहा.

रियल एस्टेट कारोबार ने लगायी छलांग :

रियल एस्टेट सेक्टर बूम पर रहा. कई प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया. लगभग 70 करोड़ का कारोबार हुआ. धनबाद में लगभग 200 फ्लैट व प्लॉट की बुकिंग हुई है. 99 ग्रुप के एमडी श्याम पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया का मुहूर्त अच्छा थी. कई प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया. धनबाद कोयलांचल में रियल एस्टेट सेक्टर में कम से कम 70 से 80 करोड़ का कारोबार हुआ है. धनबाद में छोटे-बड़े लगभग 150 बिल्डर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >