Dhanbad News: प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की हुई धुनाई, अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की तिलैया पंचायत का मामला

Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की तिलैया पंचायत का मामला

Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक विवाहिता से मिलने आये उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायल प्रेमी को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया है.

क्या है मामला

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बेहराकुदर-बरोरा निवासी मनीष कुमार दास (26) का प्रेम प्रसंग उक्त गांव की दो बच्चों की मां से चल रहा था. युवक सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. इसकी जानकारी गांव के लोगों को लगी, तो ग्रामीण एकजुट होकर महिला के घर पहुंच गये. ग्रामीणों की भीड़ देख युवक दीवार फांदकर भागने लगा. ग्रामीणों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की. ग्रामीण उसे महिला से शादी कराने के लिए गांव के सामने स्थित मंदिर ले जाने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि मनीष शादी रचाकर महिला को अपने साथ रखे. इस बीच सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और युवक हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. दूसरी तरफ, महिला के पति ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की है. कहा है कि दो युवक सुबह बाइक से उनके घर पहुंचे. उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे. पत्नी के गले से सोने की चेन व घर में रखा 20 हजार रुपये लूटकर भागने लगे. इस दौरान एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >