Dhanbad News: नियोजन-मुआवजे को लेकर सेल ऑफिस का किया गेट जाम

Dhanbad News: सेलकर्मी की मौत का मामला, वार्ता में 15 दिनों में पत्नी को नियोजन देने पर बनी सहमति

Dhanbad News: सेलकर्मी की मौत का मामला, वार्ता में 15 दिनों में पत्नी को नियोजन देने पर बनी सहमतिगेट पर प्रदर्शन करते परिजन व संयुक्त मोर्चा के सदस्य

Dhanbad News: सेल चासनाला बी टाइप स्थित ईडी कार्यालय परिसर में सीजीएम मानव संसाधन विभाग में एटेंडेंस सह सहायक तकनीशियन के पद पर कार्यरत शिशिर बाउरी (51) की मौत शनिवार को बीजीएच में हो गयी. उनके परिजनों ने संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शव इडी कार्यालय के गेट पर शव पर रखकर नियोजन-मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. बाद में सेल के सीजीएम कार्यालय सभागार में प्रबंधन व संयुक्त मोर्चा के नेताओं के बीच वार्ता हुई. प्रबंधन ने 15 दिनों में कागजात प्रस्तुत करने पर पत्नी चैना बाउरी को नियोजन देने पर सहमति जतायी. वार्ता का लिखित पत्र जीएम उदय कुमार कुलकर्णी ने मृत कर्मी की पत्नी को सौंपा. इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गये. वार्ता में कार्मिक उदय कुमार कुलकर्णी, एजीएम पीएनबी बारीक, झामुमो नेता संतोष महतो, मुरारी मोहन झा, भाजपा नेता उचित महतो, प्रकाश बाउरी, दिनेश महतो, विक्रम महतो, डेविट सिंह, संजय सिंह, बबली मालाकार, अजय कुमार दास आदि थे.

क्या है मामला

शुक्रवार की सुबह लगभग 8,30 बजे मुसाबनी कॉलोनी कांड्रा स्थित अपने घर से पैदल डियूटी जाने के क्रम में शिशिर बाउरी झरिया सिंदरी मुख्य सड़क पर चासनाला जोड़ियां नदी पुल के निकट गिरकर घायल हो गये थे. उन्हें गंभीर स्थिति में बीजीएच में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >