Dhanbad News : मुगमा इंदिरा नगर निवासी शिक्षक राम चरित्र पासवान की मौत के मामले में परिजन द्वारा कुमारधुबी पुलिस को लिखित दिया गया कि स्व. पासवान ह्रदय रोग से पीड़ित थे और उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण ही हुई है. उसके बाद पुलिस ने शिक्षक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. जानकारी हो कि शिक्षक कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के पंचमहली जाने वाले रास्ते में एमबीइ ऑफिसर कॉलोनी के समीप एक आवास के बरामदे में गिरे हुए मिले थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया और परिजन को सूचित किया. परिजन भी स्थानीय नर्सिंग होम व धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच के चिकित्सक से दिखाने के बाद संतुष्ट हो गये कि उनकी मौत हो गयी. इस संबंध में ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने को लेकर काफी प्रयास किया लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर अडिग थे. परिजन से लिखित लेकर शव दे दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
