पति-पत्नी व प्रेमिका का विवाद थाना पहुंचा

लोयाबाद बीस नंबर में पति-पत्नी और वो विवाद रविवार को लोयाबाद थाना पहुंच गया. विवाहिता और उसके पति की प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

लोयाबाद.

लोयाबाद बीस नंबर में पति-पत्नी और वो विवाद रविवार को लोयाबाद थाना पहुंच गया. विवाहिता और उसके पति की प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गयी. थाना में करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास चल रहा है. दोनों पक्षों का घर आमने-सामने है. शनिवार और रविवार को इसी बात पर युवक की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच मारपीट हो गई. मामले को सामाजिक स्तर पर कई बार प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई. उसे बच्चा भी है. उसे जब पता चला कि सामने वाली महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है उसके साथ उनके पति का अवैध संबंध है, उसने इसका विरोध शुरू किया. इस पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हद तो त हो गयी जबकि पति के प्रेमिका ने उसकी पिटाई कर दी. पति ने थाना में कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड सकता है लेकिन प्रेमिका को नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >