Dhanbad news: लोहंडा को लेकर तीन गुना बढ़ी दूध की मांग

महापर्व छठ को लेकर रविवार को खरना (लोहंडा) है. खरना का प्रसाद बनाने के लिए दूध की भारी मांग है. खटालों के साथ-साथ दूध के बूथों पर भी लोगों ने एडवांस बुकिंग करायी है.

धनबाद.

महापर्व छठ को लेकर रविवार को खरना (लोहंडा) है. खरना का प्रसाद बनाने के लिए दूध की भारी मांग है. खटालों के साथ-साथ दूध के बूथों पर भी लोगों ने एडवांस बुकिंग करायी है. छठ पर धनबाद में करीब पांच लाख लीटर दूध की खपत होने का अनुमान है. डेयरी कंपनियों ने हर दिन की मांग से तीन गुणा अधिक दूध मंगाया है. अमूल के पास 1.20 लाख लीटर दूध का ऑर्डर है. जबकि सुधा का एक लाख लीटर, मेधा का 40 हजार लीटर, ओसम, डेयरी प्लस व अन्य डेयरी कंपनियों को मिलाकर 40 हजार लीटर दूध की मांग है.

शनिवार को शाम को भी हुई सप्लाई

सुधा डेयरी के सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम व रविवार सुबह को मिलाकर लगभग एक लाख लीटर दूध का आर्डर है. धनबाद में रोजाना सुधा डेयरी के 35 हजार लीटर दूध की खपत होती है. छठ पर मांग तीन गुणा तक बढ़ जाती है. शनिवार को बुकिंग के अनुसार शाम को कुछ दूध सप्लाई की गयी. रविवार की सुबह भी दूध की सप्लाई की जायेगी. इधर, अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर एसबी सिंह ने कहा कि अमूल दूध की अच्छी मांग है. महापर्व छठ को लेकर 1.20 लाख लीटर दूध की डिमांड है. क्रीम वाली दूध की अधिक मांग है. मेधा डेयरी के प्रतिनिधि ने कहा कि छठ को लेकर 40 हजार लीटर दूध की मांग है. इधर, ओसम, डेयरी प्लस व अन्य डेयरी कंपनियों का भी लगभग 40 हजार लीटर दूध का ऑर्डर है. खटाल संचालकों की मानें तो धनबाद में 68 बड़े खटाल हैं. छठ में ढाई से तीन लाख लीटर दूध की मांग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >