ससुराल से भागी दुल्हन ने किया प्रेमी संग विवाह

बलियापुर अपनी ससुराल से भागी दुल्हन ने प्रेमी संग किया विवाह

बलियापुर

. कोनारटांड़ गांव से शादी के दो दिन बाद ससुराल से पति को छोड़ घर से भाग गयी दुल्हन पूनम कुमारी ने अपने मायके गोविंदपुर के रामपुर में अपने प्रेमी से विवाह कर लिया. घटना के दो दिन बाद युवती के मायके वालों ने उसे ढूंढ़ निकाला. पता चला कि युवती अपने गांव के ही प्रेमी बादल रवानी के साथ भाग गयी थी. उसके बाद रामपुर गांव में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई दौर की बैठक हुई. अंतत: शुक्रवार को रामपुर में दोनों पक्षों के अभिभावक, ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों-प्रेमिका की शादी करायी गयी. दोनों ही पक्ष ने इस अंतर्जातीय विवाह को मंजूर कर लिया हहै. इसी के साथ मामले का पटाक्षेप हो गया. पूनम अपनी शादी के दो दिन बाद ही 26 अप्रैल की रात बलियापुर के कोनारटांड़ स्थित अपनी ससुराल से भाग गयी थी. उसके पति ने इस सिलसिले में बलियापुर थाना में सनहा दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >