Dhanbad News: नयी दिल्ली कॉलोनी की जोरिया में मिला अज्ञात का शव

Dhanbad News: क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस शव का पहचान करने में जुटी

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत नयी दिल्ली कॉलोनी स्थित जोरिया के समीप शनिवार को एक गड्ढे में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया है. शनिवार की सुबह शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पाकर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव गड्ढे के पानी में तैरता हुआ पाया गया. शव से बदबू आ रही थी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने गड्ढे से शव को निकाला और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. धनसार पुलिस शव की पहचान करने में जुट गयी है. इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. मृत व्यक्ति लाल रंग की हुडी व ब्लू रंग की फुल पैंट पहने हुए है. धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >