Dhanbad News : जिले में आज से चढ़ेगा तापमान, समय से पहले आ सकता है मॉनसून

अंडमान व निकोबार में 16 दिन पहले मॉनसून ने दी दस्तक

जिले में बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. गर्मी का असर फिर से दिखेगा. हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल आने के आसार हैं. लेकिन बहुत राहत की उम्मीद नहीं है. आने वाले दिनों में कड़ी धूप के साथ ही बेहाल करने वाली गर्मी का असर दिखेगा. हालांकि एक राहत भरी खबर भी है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून ने 16 दिन पहले ही दस्तक दे दी है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां भी मानसून तय तिथि से पहले पहुंच सकता है. जून के शुरुआत दिनों से इसका असर दिख सकता है.

33 डिग्री रहा तापमान :

मंगलवार को सुबह से ही धूप का असर रहा है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया. दोपहर दो बजे बादल आने के बाद कड़ी धूप से राहत मिली है. शाम तक बादलों का असर रहा है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज की गयी है. बुधवार से तापमान बढ़ेगा. आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.

मजबूत मॉनसून के आसार :

मौसम विभाग रांची ने पहले ही इस बार माॅनसून के मजबूत रहने के आसार व्यक्त किया है. सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. अलीपुर मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. दक्षिण अंडमान सागर में बारिश शुरू हो गयी है. 13 मई तक मॉनसून का और विस्तार हो सकता है. केरल और बंगाल सहित अन्य राज्यों में मॉनसून कब तक पहुंचेगा, इसका फिलहाल कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि मॉनसून समय से पहले आ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >