सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मजबूत करने की पहल, शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों की अंग्रेजी भाषा सुधारने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जानिए इस मिशन की पूरी जानकारी।

सरकारी विद्यालयों में दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) ने वन मिलियन इंग्लिश रीडर मिशन के तहत एक पहल शुरू की है.

इसके तहत धनबाद सहित राज्य के चयनित आठ जिलों के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में अंग्रेजी पढ़ने, समझने और बोलने की क्षमता विकसित की जा सके.

धनबाद में यह प्रशिक्षण मंगलवार से बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में शुरू हो गया. वहीं डीइओ-सह-डीपीओ अभिषेक झा ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर चयनित शिक्षकों और हर प्रखंड से एक-एक बीपीओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम निजी संस्था एवं निहार शांति मजबूती की पाठशाला के सहयोग से संचालित किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >