शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस: अपराधियों ने पुलिस को छकाया, धनबाद के सेल कर्मी का ‘क्लोन नंबर’ किया इस्तेमाल

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस ने धनबाद के चासनाला में दबिश दी. हत्या में प्रयुक्त बाइक का नंबर एक सेल कर्मी के नाम पर दर्ज पाया गया था. हालांकि, जांच में पता चला कि अपराधियों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था और बाइक के मॉडल व रंग में अंतर मिलने पर पुलिस ने कर्मी को छोड़ दिया.

Suvendu Adhikari PA Murder, धनबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में हत्यारों तक पहुंचने के लिए बंगाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में हत्या में प्रयुक्त अपराधियों की बाइक संख्या डब्ल्यूबी 44 डी 1990 को पुलिस ने जब्त कर लिया है. जांच में यह नंबर बर्नपुर निवासी विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर पंजीकृत पाया गया.

विभाष कुमार भट्टाचार्य बर्नपुर में सेल के कर्मी थे

पुलिस जब बाइक मालिक के पते पर पहुंची तो पता चला कि विभाष भट्टाचार्य सेल बर्नपुर में कर्मी थे. हालांकि, कुछ वर्ष पहले उनका स्थानांतरण सेल चासनाला (धनबाद) में हो गया था. वह वर्तमान में सेल के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में कार्यरत हैं. इसके बाद बंगाल पुलिस शुक्रवार देर रात पाथरडीह थाना पहुंची और बाइक मालिक विभाष भट्टाचार्य से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया. पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने विभाष को छोड़ दिया.

Also Read: झारखंड की तिकड़ी का कमाल: फाइनल में भारत ने चीन को घर में घुसकर हराया

दोनों बाइक के मॉडल और रंग में अंतर मिला, इसके बाद कर्मचारी को छोड़ दिया गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम के पूछने पर विभाष ने बताया कि उनकी बाइक चासनाला स्थित घर पर है. इसके बाद पुलिस ने बाइक की जांच की. घटना के दिन भी विभाष कार्यालय में मौजूद थे. जांच में पाया गया कि हत्या में शामिल बाइक पर दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगी थी. दोनों बाइकों के मॉडल और रंग में भी अंतर मिला, जिसके बाद पुलिस ने विभाष को छोड़ दिया.

Also Read: गढ़वा: सरकारी राशन दुकानों में आग से बचाव के इंतजाम गायब, पुराने रिकॉर्ड चस्पा कर रहे डीलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >