Dhanbad News: बलियापुर में विद्यार्थियों ने जलाया शिक्षा मंत्री का पुतला

Dhanbad News: मैट्रिक का प्रश्न पत्र लीक होने से नाराज विद्यार्थी सड़क पर उतरे. सरकार के खिलाफ की गयी नारेबाजी

Dhanbad News: मैट्रिक का प्रश्न पत्र लीक होने के नाराज विद्यार्थियों ने शुक्रवार को शीतलपुर मोड़ में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. अमृत महतो ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है. मौके पर संदीप महतो, विशाल महतो, अंकिता कुमारी, दीपिका कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सुमित कुमार, उमा कुमारी, उर्मिला कुमारी, काजल कुमारी, नमिता कुमारी, आरती कुमारी, प्रेम मल्लिक आदि थे.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

मैट्रिक का प्रश्न पत्र लीक मामले के विरोध में भाजपा तोपचांची मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तोपचांची सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इससे पहले पुतले के साथ जुलूस निकाला गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी. मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य विकास कुमार महतो ने कहा कि सरकार नौनिहालों के साथ खिलवाड़ कर रही है. मौके पर मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी, गिरिजा शंकर उपाध्याय, राम नारायण भगत, आशुतोष पाल, शिव पूजन उपाध्याय, बासुदेव पाल, त्रिपुरारी सिंह, क्यूम अंसारी, मंटू प्रमाणिक, दिलीप दास, ज्योति लाल महतो, रणवीर चौबे, जय नारायण साव, लालू साव, राकेश दास, विरु शर्मा, मनोज गोस्वामी, श्याम महतो, महावीर राय, अजय कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >