साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, कतरास थाना प्रभारी ने दी जानकारी

कतरास पुलिस ने जीएनएम इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स दिए गए।

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए कतरास पुलिस ने गुरुवार को जीएनएम इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति सजग करना था.

कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती नहीं करनी चाहिए. अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव करने से भी बचना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को आगाह किया कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

प्रवीण कुमार ने बताया कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई समय रहते हो सके. किसी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में 112 नंबर पर पुलिस से संपर्क किया जा सकता है.

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी भी दी गई. प्राचार्य रेखा कुमारी ने कहा कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को विद्यार्थी अपने व्यवहार में जरूर अपनाएं. मौके पर पुअनि मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार, पवन तिर्की सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamdeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >