Dhanbad News: एसएससी की परीक्षा स्थगित, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

गोविंदपुर के कौवाबांध स्थित अलेक्सा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आज होनी थी परीक्षा. सर्वर डाउन होने के कारण करना पड़ा स्थगित.

गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड कौवाबांध स्थित अलेक्सा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ की तीनों पालियों की परीक्षा बुधवार की स्थगित कर दी गयी. बताया जाता है कि सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी. इससे दूर-दराज से आये परीक्षार्थियों को भारी परेशानी हुई. परीक्षा स्थगन पर परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया. इसकी सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना की पुलिस पहुंची और परीक्षार्थियों को समझा-बूझाकर शांत कराया. परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर रंजीत सिंह ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. अब कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 11 फरवरी को रद्द की गयी परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जाएगी. वहीं आक्रोशित परीक्षार्थियों ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं का जब से एडुक्विटी द्वारा संचालन किया जा रहा है, तब से भारी अनियमितता व गड़बड़ी हो रही है. इसी तरह परीक्षा कैंसिल कर दी जा रही है. इसके पूर्व भी कई परीक्षाएं कैंसिल की जा चुकी हैं. इससे परीक्षार्थी को परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >