Dhanbad News :
झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को बस्ताकोला आशा आइटीआइ के समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे एक दीवार में जा टकरायी. उससे बाइक संख्या-जेएच10सीजेड- 3923 पर सवार मंगल पासी-(17) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे विकास बाउरी बुरी तरह से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मंगल पासी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों झरिया के आशा विहार नई दुनिया के रहने वाले हैं. सूचना पाकर झरिया थाना की गश्ती पुलिस पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया. बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार धनबाद से अपने घर झरिया जा रहे थे, तभी यह घटना घटी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस बाइक के आगे एक दूसरी बाइक जा रही थी. आगे चल रही बाइक के सवार की टोपी उड़कर सड़क पर जा गिरी. गिरी टोपी को बचाने के चक्कर में पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की दीवार में जा टकरायी. सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे. इधर, मौत की खबर पाकर नयी दुनिया में कोहराम मच गया. लोग गमगीन हो गये. मां अमावस्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मंगल तीन भाइयों में छोटा था.बस्ताकोला में टेंपो व बोलेरो में हुई टक्कर, तीन घायल
झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू स्टेशन के समीप शनिवार को सवारी टेंपो संख्या- जेएच10 एबी- 6484 व बोलेरो संख्या- बीआर 02 के 4849 में टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद सवारी टेंपो पलट गया. टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सवारी टेंपो धनबाद से झरिया की ओर आ रहा था, तभी बोलेरा आ गयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. घटनास्थल पर झरिया पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने कहा कि जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.जीटी रोड पर दो कारें टकरायीं आपस में भिड़े सवार, हिरासत में
गोविंदपुर थाना अंतर्गत अंबोना मोड़ एनएच 19 पर शनिवार को शाम सात बजे सीआइएसफ का पोस्टर सटी कार एवं पुलिस का पोस्टर सटी कार के बीच रास्ते में टक्कर हो गयी. उससे दोनों वाहनों के सवार जख्मी हो गये. उसके बाद दोनों वाहनों के सवारों के बीच मारपीट को गयी. सूचना पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि सीआइएसएफ का पोस्टर सटी कार संख्या जेएच10 बीडी 0528 व बंगाल पुलिस का पोस्टर सटी कार संख्या डब्ल्यूबी02एएच2016 तेज रफ्तार से धनबाद की ओर जा रही थी. उसी दौरान सड़क पर आपस में सामान्य रूप से टकरा गयी. इसी टक्कर से आक्रोशित होकर ऑल्टो सवार व्यक्ति ने अंबोना मोड़ के समीप स्विफ्ट कार को आगे से पत्थर मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग पर टकरा गयी. उसके बाद ऑल्टो में सवार चार लोगों ने उतरकर स्विफ्ट सवार लोगों की पिटाई कर दी. स्विफ्ट में सवार अभिजीत तिवारी, प्रमोद नायक, आयुष एवं लोकेश तथा आल्टो चालक अंकित सिंह जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
