Dhanbad News: धनबाद व गोमो स्टेशन होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad News: स्पेशल ट्रेनों में टिकट की बुकिंग शुरू

Dhanbad News: फ्लाइटें रद्द होने के बाद लोग अब ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं. यही कारण है कि लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है. तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ सेकेंड में सीटें फुल हो जा रही हैं. इधर, लोगों की राहत के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं, जिसकी बुकिंग शुरू हो गयी है.

हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल आज चलेगी

धनबाद स्टेशन होकर हावड़ा से नयी दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलेंगी. आठ दिसंबर को ट्रेन संख्या 03010 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल प्रस्थान करेगी. नयी दिल्ली से ट्रेन सुबह 7.30 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी. इसमें दो टियर, 3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे. यह ट्रेन टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व बर्दमान में रुकेगी.

नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल

धनबाद स्टेशन होकर नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल चलेगी. ट्रेन 04462 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल रविवार को नयी दिल्ली प्रस्थान की है. नौ दिसंबर को ट्रेन 04461 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल प्रस्थान करेगी. इसमें 3 टियर व इकोनॉमी कोच होंगे. यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, जंघई, वाराणसी, डीडीयू, भभुआ रोड, साासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दमान एवं बैंडेल स्टेशन पर ठहराव होगा.

पुरी-दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल

गोमो स्टेशन होकर पुरी-दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल चलेगी. आठ दिसंबर को ट्रेन 06403 पुरी-दिल्ली स्पेशल प्रस्थान करेगी. वहीं नौ दिसंबर को ट्रेन 08404 दिल्ली-भुवनेशन स्पेशल चलेगी. ट्रेन में 2 टियर, 3 टियर, स्लीपर व जनरल कोच होंगे. ट्रेन खोरधा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजापुर, केंदुझर रोड, भद्रक, बालेश्वर, जलेश्वर, हिजली, मेदिनीपुर, विष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया डेहरी ऑन सोन, सासाराम, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला व अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा.

सियालदह-एलटीटी स्पेशल चली

धनबाद स्टेशन होकर सियालदह-एलटीटी-सियालदह स्पेशल चल रही है. छह दिसंबर को सियालदह से एलटीटी के लिए ट्रेन चली है. वहीं नौ दिसंबर को ट्रेन 03128 एलटीटी-सियालदह स्पेशल चलेगी. यह एलटीटी से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन दोपहर 12.05 बजे धनबाद पहुंचेगी. शाम 7.30 बजे सियालदह पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >