Dhanbad News : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद निवासी सुनीता देवी ने अपने दामाद हरिणा गोमो रोड निवासी पवन वर्णवाल, उनके संबंधी श्याम वर्णवाल, दीपू वर्णवाल, भरत वर्णवाल एवं पिंटू वर्णवाल के खिलाफ रास्ते में रोक कर मारपीट, गाली-गलौज करने एवं जान मार देने की धमकी देने तथा गर्भवती बेटी प्रिया वर्णवाल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते बाघमारा थाना में केस दर्ज कराया है. सुनीता ने शिकायत में कहा कि उनके दामाद का एक अन्य युवती के साथ नाजायज संबंध है. उसके चलते बेटी को साथ में नहीं रहता है. इसी का फैसला करने बेटी की ससुराल आ रहे थे, तभी रास्ते में रोक कर आरोपियों द्वारा मारपीट की गयी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 68/25 अंकित कर बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 351(2), 352, 365, 79 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
