एसएनएमएमसीएच : जेनेरिक दवाओं की भी कमी, बाजार से दवा खरीद रहे लोग

जिले के सबसे बड़े अस्पताल एसएनएमएमसीएच में स्थित निःशुल्क दवा केंद्र में दवाओं की काफी कमी है. वहीं यहां स्थित जन औषधि केंद्र में भी मरीजों को जेनेरिक दवाइयां नहीं मिल रही हैं.

संवाददाता,धनबाद.

जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में स्थित निःशुल्क दवा केंद्र में दवाओं की काफी कमी है. वहीं अस्पताल में मौजूद जन औषधि केंद्र भी मरीजों को जेनेरिक दवाइयां नहीं दे पा रहा है. यहां रोज जिला व जिले के बाहर से हजारों मरीज इलाज कराने आते हैं. ऐसे में दवा की कमी चिंता का विषय है. अनेक मरीजों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है. अस्पताल में इलाज तो मुफ्त मिल रहा है, मगर महंगी दवाओं का खर्च वहन करने पर उनपर आर्थिक बोझ बड़ रहा है.

मरीजों को नहीं मिलती सारी दवाएं :

अस्पताल में डॉक्टर द्वारा लिखी सभी दवाएं भी अस्पताल में स्थित नि:शुल्क दवा केंद्र में नहीं मिल रही हैं. इससे उन्हें कुछ दवा बाहर से खरीदनी पड़ती है. कई दिनों से सर्दी-खांसी से पीड़ित रामेश्वर हेंब्रम को डॉक्टर ने तीन दवाएं लिखी मगर अस्पताल के नि:शुल्क दवा केंद्र में सिर्फ दो दवा ही मिली. वहीं जेनेरिक दवा केंद्र की बात करें तो वहां भी मरीजों को दवा नहीं मिली. गिरिडीह से आए कमल वर्मा ने केंद्र में गैस, डिप्रेशन, कैल्शियम, आयरन, गैस के लिए दवा लेने पहुंचे. मगर उन्हें वहां कोई दवा नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >