SNMMCH Dhanbad: स्ट्रेचर नहीं मिला, आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम के फर्श पर पड़ी रही महिला

SNMMCH Dhanbad: कोड़ियाटांड़ नवाडीह निवासी खेलो देवी की तबीयत खराब हो गयी. उन्हें बार-बार लूज मोशन व उल्टी हो रही थी. हालत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले आये. परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचे 50 मिनट हो गये हैं, अब तक किसी ने उसे देखा तक नहीं है. स्ट्रेचर खाली नहीं होने के कारण महिला फर्श पर लेट गयी.

SNMMCH Dhanbad: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में अव्यवस्था मरीजों और परिजनों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. स्थिति यह है कि मरीजों को इलाज के लिए फर्श पर ही इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं, मरीज के परिजनों को ही स्ट्रेचर खींचना पड़ रहा है. ऐसा ही नजारा सोमवार को अस्पताल परिसर में दिखा. दिन के 11:45 बजे प्रभात खबर की टीम इमरजेंसी में पहुंची तो यहां ऑब्जेर्वेशन रूम में तीन मरीज स्ट्रेचर पर थे. एक मरीज फर्श पर लेटी थी, दूसरी स्ट्रेचर पर चढ़ने वाली सीढ़ी पर बैठकर इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी.

उल्टी-बुखार होने पर लाया गया अस्पताल

कोड़ियाटांड़ नवाडीह निवासी खेलो देवी की तबीयत खराब हो गयी. उन्हें बार-बार लूज मोशन व उल्टी हो रही थी. हालत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले आये. परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचे 50 मिनट हो गये हैं, अब तक किसी ने उसे देखा तक नहीं है. स्ट्रेचर खाली नहीं होने के कारण महिला फर्श पर लेट गयी. प्रभात खबर टीम के पहुंचने के बाद उसे इमरजेंसी के फिमेल वार्ड एक के बेड पर रखा गया. वहीं, एक दूसरी महिला को बाहर इंतजार करने को कहा गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SNMMCH Dhanbad: स्ट्रेचर खुद खींचते हैं परिजन

अस्पताल आने वाले मरीजों का स्ट्रेचर भी उनके परिजनों को खुद खींचना पड़ता है. इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक मरीजों के परिजन स्ट्रेचर खींचते दिख जायेंगे. मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो, हर माह लाखों रुपए सरकार खर्च करती है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल में अव्यवस्था का आलम: इमरजेंसी में रखा फ्रीजर खराब, शव के सड़ने से जीना हुआ मुहाल

Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में अव्यवस्था का हाल-एक काउंटर से किया इनकार, दूसरे से मिल गयी सभी दवा

Dhanbad News : रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बुला लिये गये मरीज

Dhanbad News: इडी के निरीक्षण से पहले अधीक्षक ने लिया अस्पताल का जायजा, वार्डों में गंदगी देख एजेंसी को लगायी फटकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >