Dhanbad News : निरसा के चार युवकों को एसआइटी ने नोटिस देकर बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी

Dhanbad News : निरसा के चार युवकों को एसआइटी ने नोटिस देकर बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव के तीन युवकों को धनबाद एसआइटी एवं साइबर थाना ने संयुक्त रूप से नोटिस देकर उसके बैंक अकाउंट के संबंध में जानकारी मांगी है. एसआइटी ने अभिजीत रविदास, चंदन रविदास व विजय रविदास को नोटिस देकर कहा है कि आप एक सप्ताह के भीतर अपने बैंक अकाउंट में निकासी व जमा की विस्तृत जानकारी दें कि पैसा कहां से आया और निकासी के बाद उसका खर्च कहां किया गया है. एसआइटी व साइबर थाना ने बंगाल पाड़ा के कारोबारी चंदन दास को भी नोटिस देकर बैंक ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी मांगी है. उनके खाते से लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. इस संबंध में चंदन दास ने बताया कि उनका अपना व्यापार है. बकायदा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल भरते हैं. टीम को संबंधित जानकारी दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >