छाताबाद लोडिंग प्वाइंट में सन्नाटा, नहीं पहुंचा कोई वाहन

छाताबाद लोडिंग प्वाइंट में सन्नाटा, नहीं पहुंचा कोई वाहन

कतरास

. बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन अंतर्गत न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के छाताबाद लोडिंग प्वाइंट में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा. कोई भी गाड़ी कोयला उठाने के लिए लोडिंग प्वाइंट नहीं पहुंची. बताते चलें कि कोयला उठाव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शुक्रवार को दो गुटों के लोग आमने-सामने हो गये थे. इसको लेकर आपसी टकराव होने की आशंका बनी हुई थी. इसको लेकर कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने लोडिंग बंद करवा दी थी. थानेदार ने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, कोयला उठाओ का कार्य नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >