दुकान का शटर तोड़ एक लाख की संपत्ति चोरी

निरसा हटिया परिसर स्थित दुकान में हुई घटना.

निरसा.

निरसा हटिया में गुरुवार की रात रंजीत साव के स्टाइल वर्ल्ड दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में श्री साव ने निरसा थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि दुकान के गल्ला में रखे 10 हजार रुपये नकद, स्मार्ट वॉच करीब 20 हजार रुपये, गिफ्ट सूट 30 हजार के अलावा अन्य कीमती सामान चोर ले भागे. शुक्रवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का शटर टूटा देख घटना की सूचना दी. निरसा पुलिस घटना की जांच कर रही है.

मुगमा के इंदिरा नगर में 50 हजार की चोरी

निरसा.

निरसा थाना अंतर्गत मुगमा इंदिरा नगर में गुरुवार की रात चोरों ने रामाशंकर यादव के घर से करीब 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली. चोर दीवार फांद कर घर में घुसे थे. चोरों ने कमरे में अलमारी, दो बक्सा का ताला तोड़कर सोने की कानबाली, मांगटीका, अंगुठी, चांदी की पायल, एक मोबाइल ले भागे. शुक्रवार की सुबह तालाब के बगल में दो-दो बक्सा का ताला टूटा हुआ था. वहां कपड़े बिखरे पड़े थे. इस संबंध में भुक्तभोगी ने निरसा थाना में शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >