Dhanbad News: धर्म उत्थान समिति द्वारा जुनकूदर ब्रह्मस्थान स्थित मंगल मूर्ति धाम में बुधवार से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आरंभ कथावाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री (वृंदावन) द्वारा किया गया. कथावाचक श्री शास्त्री ने कहा कि जीव जब किसी विषय को लेकर द्वंद्व में फंस जाता है, तो सही-गलत का निर्णय को शीघ्रता से नहीं कर पाता है. मुख्य यजमान सुनील साव, उनकी पत्नी बसंती देवी, निरंजन यादव, उनकी पत्नी रीता देवी थे. कथा श्रवण में विधायक रागिनी सिंह भी शामिल हुईं. मौके पर भरत सिंह, गुड्डू सिंह, रिंटू पाठक, राजू चौहान, इंद्रदेव प्रसाद, वीरेंद्र अटल, भोला चौहान, पप्पू शर्मा, दनोज ठाकुर, मंटू ठाकुर, शैलेश सिंह, राम प्रवेश ठाकुर, अरुण मोदी, बीरू राय, रवि महतो, संतोष प्रसाद, राजेश्वर साव, अखिलेश यादव, धीरज सिंह, राजू रक्षित, कमलेश यादव, ब्रह्मदेव गोप, स्वरूप सरकार, कमलदीप चौहान, संजय चौहान, सुदामा प्रसाद, बुबाई मुखर्जी, आदित्य, ललकू रवानी, यश, अमन, राजा, आयुष आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
