हैवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थरों से कई घरों की शीट टूटी, आक्रोश

हैवी ब्लास्टिंग से घरों की शीट टूटी. दहशत

तेतुलमारी

. तेतुलमारी कोलियरी में संचालित एलएलपी प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में मंगलवार को हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर उड़ कर गिरने से कैंटीन पहाड़ी के कई घरों की एसबेस्टस शीट टूट गयी. इससे लोगों में आक्रोश है. लोगों ने परियोजना कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया. लोगों ने कहा कि वेस्ट चंदौर कैंटीन पहाड़ी से महज 100 मीटर की दूरी पर परियोजना चल रही है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है. इससे लोगों को नुकसान हो रहा है. कोलियरी पीओ पंकज कुमार ने हैवी ब्लास्टिंग के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >