गोधर में सड़क पर गिरे स्कूटी सवार, तीन जख्मी

दूसरे वाहन के चकमा देने से हुआ हादसा

केंदुआ.

धनबाद केंदुआ मुख्यमार्ग पर शुक्रवार के दिन के 12 बजे गोधर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार बीएनआर निवासी रजा खान, सीमा परवीन व डेढ़ साल का बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गये. इसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. लोगों ने बताया कि कार धनबाद की ओर जा रही थी. उसके पीछे स्कूटी थी. कार जैसे ही गोधर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची. इसी बीच अचानक धनबाद की ओर से आ रहा बोलेरो पिकअप पंप के समीप सड़क पर बने कट से अचानक धनबाद जानेवाले रास्ते में घुस गया. इसके बाद कार चालक बचने के लिए अपनी कार सड़क की बायीं ओर ले लिया. इसी बीच कार के पीछे चल रहे स्कूटी सवार ने पिकअप से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाया. इस कारण स्कूटी पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >