Dhanbad News : रेलवे गर्ल्स हाइस्कूल भागा में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्राओं द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री झा ने छात्राओं व अभिभावकों से कहा कि गत वर्ष स्कूल की छात्राओं ने झारखंड में आयोजित इंस्पायर अवार्ड में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था. इस बार उम्मीद है कि प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरायेगी. विशिष्ट अतिथि झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय थे. प्रिंसिपल पीके चौधरी ने आगंतुकों का स्वागत कर छात्राओं की मेहनत की प्रशंसा की. कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष क्षमा चटर्जी, बीपीओ एसके झा सहित अन्य बीपीओ शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
