सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, शैल रानी बनीं सावन क्वीन-2026

हरिणा में आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सावन क्वीन-2026 का खिताब शैल रानी ने जीता, जबकि म्यूजिकल चेयर और पिलो पास जैसी प्रतियोगिताओं में भी खूब धूम रही.

लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की ओर से बुधवार को हरिणा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सावन की फुहारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. खेल, मनोरंजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया.

कार्यक्रम में आयोजित सावन क्वीन-2026 प्रतियोगिता में शैल रानी ने खिताब अपने नाम किया. वहीं सुनीता देवी और रानी देवी उपविजेता रहीं. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुमन कुमारी, शैल रानी और मंजू देवी विजेता बनीं. पिलो पास प्रतियोगिता में नन्ही कुमारी, स्वीटी देवी और सोनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी.

महिलाओं की भागीदारी से मिला सकारात्मक संदेश

कार्यक्रम की चेयरपर्सन लायन आशा शरण ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आत्मविश्वास समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी एकता, सौहार्द और उत्साह बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं.

कई सदस्यों का रहा योगदान

महोत्सव को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन दीपक प्रसाद, जोन चेयरपर्सन लायन शशिकांत शरण, आशा शरण, पूर्व जोन चेयरपर्सन संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण रवानी, आशा देवी, बिनोद कुमार मिश्रा, सावित्री पाल, जितेंद्र कुम्हार और मदन मोहन महतो सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन गीतों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया तथा पूरे उत्साह के साथ महोत्सव को यादगार बना दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >