सरायढेला सबस्टेशन का सायरन बजा, बिजली सप्लाई ठप

ओवरलोड के कारण पावर ट्रांसफॉर्मर हो रहा हीट

वरीय संवाददाता,

धनबाद.

ओवरलोड के कारण रविवार को सरायढेला के एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन का रेड अलर्ट का सायरन फिर से बज उठा. इसके बाद सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग एक बजे ओवरलोड व अत्याधिक तापमान के कारण पावर ट्रांसफॉर्मर हीट हो जाने से रेड अलर्ट का सायरन बज उठा. इसपर सबस्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी. फिर जेबीवीएनएल के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई. अपराह्न लगभग तीन बजे सबस्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू की गई. ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को गंभीर बिजली संकट झेलना पड़ा.

दिन के 11 बजे से हर आधे घंटे में कटौती :

रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में दिन के 11 बजे से ही बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया. इसके बाद दिन चढ़ते ही लाइन ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गयी. विभिन्न इलाकों में आधे घंटे बिजली सप्लाई और लगभग एक घंटे कटौती का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि, शाम होने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी. ट्रिपिंग की समस्या भी कम हो गई. इससे लोगों को कुछ राहत मिली.

कांड्रा दो फीडर से आज सात घंटे बाधित रहेगी बिजली:

गोविंदपुर.

जीटी रोड पर एनएचएआइ द्वारा कौआ बांध में बिजली के पोल की शिफ्टिंग के कारण सोमवार को कांड्रा दो फीडर में सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इसके कारण अमरपुर क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी. वहीं दोपहर 12:00 से अपराह्न तीन बजे तक अमरपुर, खिलकानाली, रंगडीह, आसानबनी में बिजली नहीं रहेगी. यह जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता आकाश ढल ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >