Dhanbad News: कल से ड्रेस कोड में नजर आयेंगे सदर अस्पताल के कर्मी

Dhanbad News: कर्मियों के बीच ड्रेस का वितरण करेंगी जिला परिषद अध्यक्ष

Dhanbad News: कर्मियों के बीच ड्रेस का वितरण करेंगी जिला परिषद अध्यक्ष Dhanbad News: धनबाद सदर अस्पताल के कर्मी सोमवार से ड्रेस कोड में नजर आयेंगे. अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मियों के लिए विभिन्न रंगों का ड्रेस कोड तय किया गया है. सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह कर्मियों के बीच ड्रेस का वितरण करेंगी. साथ ही हर विभाग के कर्मियों के बीच अलग-अलग आई कार्ड का वितरण किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इससे अलग-अलग विभागों के कर्मियों की पहचान आसानी से हो पायेगी. बता दें कि रोगी कल्याण समिति का गठन होने के बाद कई तरह के निर्णय लिये गये हैं. इसी के तहत कर्मियों के बीच ड्रेस कोड पहनना अनिवार्य करने का निर्णय समिति की पहली बैठक में लिया गया था. वार्ड ब्वॉय से लेकर अस्पताल स्टाफ अलग-अलग रंगों के कपड़ों में नजर आयेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >