मैथन डैम चेकपोस्ट पर 5.50 लाख रुपये बरामद

एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चला वाहन जांच अभियान

धनबाद.

लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस ने चेकपोस्ट पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं और लगातार लोगों की गाड़ियों से राशि बरामद हो रही है. इस क्रम में गुरुवार को एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन के आदेश पर पूरे जिला में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस मुहिम के तहत मैथन डैम स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने एक कार (जेएच10 बीपी, 2487) से 5 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद किये. बरामद राशि के संबंध में कल्याणेश्वरी (पश्चिम बंगाल ) निवासी कार सवार विनोद यादव से पूछताछ के बाद पुलिस ने रुपये जब्त कर लिये. पुलिस इसकी जांच कर रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >