Dhanbad News: रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से जेवरात समेत 12 लाख की संपत्ति चोरी

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह निवासी केनरा बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी एमएल शर्मा के बंद आवास का सोमवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत करीब 12 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. श्री शर्मा के पुत्र हरीश कुमार दिल्ली के रोहिणी में फैमिली कोर्ट के जज हैं. श्री शर्मा रविवार को अपनी पत्नी उषा शर्मा का इलाज कराने आसनसोल गये थे. मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी. इसके बाद श्री शर्मा अपने आवास पहुंचे, तो देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद जब दीवार लांघकर घर प्रवेश किये, तो देख कि घर के सभी दरवाजे खुले थे. ताला टूटे थे और अंदर सामान बिखरे थे. उन्होंने बताया कि पत्नी की इलाज के लिए ढाई लाख रुपये अलमीरा में रखा था. अलमीरा तोड़ कर चोरों ने रुपये, सोने की चूड़ी, पॉल, कान एवं गले के जेवर, चेन, झूमका, चांदी का पायल, बिछिया आदि ले भागे. उन्होंने घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि चोरों ने पीछे का गेट तोड़कर घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में गोविंदपुर थानेदार विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >