Dhanbad News:ट्रेनों में गश्त बढ़ायें आरपीएफ जवान : कमांडेंट

Dhanbad News:आरपीएफ के कमांडेंट ने शुक्रवार को कतरासगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जवानों को कई निर्देश दिये.

Dhanbad News:आरपीएफ के कमांडेंट अनुराग मीणा ने शुक्रवार को कतरासगढ़ स्टेशन निरीक्षण किया. इस दौरान कमांडेंट अनुराग मीणा ने कहा कि ठंड में अपराध का ग्राफ बढ़ जाता है. अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने आरपीएफ जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मुस्तैदी के साथ ट्रेनों में निगरानी करने का निर्देश दिया. कमांडेंट ने जवानों से ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी आरपीएफ पर है.

स्टेशन पर विकास कार्यों का लिया जायजा

कमांडेंट ने कहा : रुटीन जांच के तहत कतरासगढ़ का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान वे संतुष्ट दिखे. श्री मीणा ने कतरास स्टेशन के अंदर बाहर के अलावा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. उनके साथ धनबाद के इंस्पेक्टर पंकज कुमार व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >