ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की धनबाद शाखा दो से आरके सिंह और धनबाद लाइन शाखा से जेके साव को शाखा सचिव पद पर नियुक्त किया गया. यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया : इसीआरकेयू के पटना में 10 दिसंबर को आयोजित त्रेवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी में धनबाद लाइन ब्रांच के शाखा सचिव नेताजी सुभाष और धनबाद शाखा दो के शाखा सचिव सोमेन दत्ता दोनों को हाजीपुर के केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय संगठन सचिव बनाया गया. इसके बाद से ही दोनों शाखा के शाखा सचिव का पद रिक्त पड़ा हुआ था. आरके सिंह ट्रेन मैनेजर के पद पर धनबाद में पदस्थापित हैं, जबकि जेके सब सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज विभाग धनबाद में पदस्थापित हैं.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।