Dhanbad News : गोमो में आवास के बरामदे पर सो रहे रेलकर्मी पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Dhanbad News : गोमो में आवास के बरामदे पर सो रहे रेलकर्मी पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Dhanbad News : हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको कॉलोनी निवासी रेलकर्मी देवनंदन यादव (55) पर अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की अलसुबह धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल वह मंडल रेल अस्पताल में इलाजरत है. देवनंदन यादव अपने परिवार के साथ लोको कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 97/क्यूआर में रहता है. वह टीआरएस में सीनियर टेक्नीशियन है. पुत्र रमेश कुमार ने बताया कि पिता डाउन यार्ड में रात 12 बजे ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौटे थे. दोनों कमरे में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, लेकिन पिता बरामदे में चौकी पर सो रहे थे. सोमवार की सुबह चार बजे के करीब जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पतोहू (रमेश की पत्नी) कमरे से बाहर निकली, तो देखा कि पिता का सिर बुरी तरह से जख्मी है. एक धारदार हथियार पास में गिरा था. इस संबंध में हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि अभी शाम में एक मीडियाकर्मी से घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल गये. परिजनों से मामला की जानकारी ली है. शिकायत नहीं मिली है. फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >