सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जेसी मल्लिक रोड निवासी रंजीत कुमार मिश्रा (45) की इलाज के दौरान गुरुवार को असर्फी अस्पताल में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे.
दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया था. मेयर संजीव सिंह ने बुधवार की शाम उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए असर्फी अस्पताल लेकर पहुंचे.
वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
