Dhanbad News: रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल, दूसरे दिन भी रेल सेवा प्रभावित

धनबाद रेल मंडल के राजहरा में गुरुवार को मालगाड़ी के पटरी से उतरने के दूसरे दिन भी रेल सेवा प्रभावित रही.

धनबाद रेल मंडल के राजहरा में गुरुवार को मालगाड़ी के पटरी से उतरने के दूसरे दिन भी रेल सेवा प्रभावित रही. ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया. दूसरे दिन भी देर रात तक राहत कार्य जारी रहा. वहीं देर रात से परिचालन सामान्य होने की संभावना जतायी गयी है. शनिवार को पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे.

धनबाद रेलवे स्टेशन पर घूम रहे 51 लोगों को आरपीएफ ने पकड़ा

धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में बिना किसी वैध कारण के घूम रहे 51 लोगों को आरपीएफ ने शुक्रवार को पकड़ा. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों की जांच की गयी. पकड़े गये सभी लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया. इसके बाद सभी का चालान तैयार कर रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

सिजुआ में लोड मालगाड़ी के पास तीन संदिग्ध दिखे, कंट्रोल को दी सूचना

सिजुआ स्टेशन के पास शुक्रवार को एक लोड मालगाड़ी कुछ समय के लिए रुकी. इस दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास तीन संदिग्ध युवकों को घूमते हुए देखा गया. मालगाड़ी की स्कॉर्टिंग कर रहे आरपीएफ जवानों ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी. इसके बाद आरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम सिजुआ पहुंची और तीनों युवकों से पूछताछ की. जांच के दौरान तीनों युवक स्थानीय निवासी पाये गये. सत्यापन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >