मॉडर्न हार्डकोक में कोयला हेराफेरी को लेकर छापेमारी

हार्डकोक भट्ठे में अवैध कोयला को लेकर छापेमारी.

कतरास. मंगलवार को लिलौरी मंदिर के समीप संचालित मॉडर्न हार्डकोक भट्ठा में कोयले की हेराफेरी को लेकर जिला खनन विभाग की टीम ने छापामारी की. जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर सहित अन्य अधिकारियों ने घंटों भट्ठा परिसर के अंदर रुक कर कोयले के स्टॉक सहित अन्य कागजात की जांच की. इस कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. पता चल रहा है कि उक्त हार्डकोक भट्ठे में भारी मात्रा में अवैध कोयले की हेराफेरी की गयी है. इधर टीम में शामिल बाघमारा अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि डीएओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है. यह रूटीन जांच है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >