श्याम के रंग में रंगी राधिका आज हुई मतवारी

एकल महिला समिति ने मनाया नंदोत्सव

एकल महिला समिति की ओर से शनिवार को टेलीफोन एक्सचेंज रोड में नंदोत्सव मनाया गया. ऐसा लग रहा था कि समिति सदस्य के आवास पर मानो वृंदावनधाम उतर आया हो. चहूं ओर कान्हा और राधा गोपी मुस्कराते खिलखिलाते नजर आये. इस अवसर पर सजे पालना में लड्डू गोपाल को सजाकर विराजमान किया गया. राधा व गोपियो का वेश सजाये समिति की सदस्यों ने बाल गोपाल की पूजा की. उन्हें भक्ति भाव से पालना झुलाया. इसके बाद गीत संगीत का दौर चला. सदस्यों ने ‘श्याम के रंग में रंगी राधिका आज हुई मतवारी…,’ ‘कान्हा सो जा जरा…,’ ‘बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया का करे यशोदा मइया…’, यशोमति मइया से बोले नंदलाला…’ गीत पर मोहक नृत्य किया. मौके पर समिति की अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल, संरक्षक आरती मित्तल, सचिव चांदनी मित्तल, दीपा तुलस्यान, अनामिका, नुपूर, रेणु, उर्मिला, सीमा, राधा, शिल्पा, बबीता, कीर्ति, हैप्पी विजया, अंजू, श्वेता, रीना, डॉली, नीतू, प्रीति, मनीषा, रीता, नूतन समन सोनू, संगीता, तृप्ति, गीता दलाल, अनिता अग्रवाल समेत कई सदस्य उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >