Dhanbad News : भेलाटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर से तीन दिन पहले 10 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गयी है. इस संबंध में सोमवार (17 फरवरी) को विवि के सीसीडीसी सेक्शन द्वारा बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की गयी है. शिकायत में बताया गया है कि 15 फरवरी की रात नौ से 10 बजे के बीच चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने विवि परिसर में लगे जेनरेटर की दो बैट्री, दो फायर फाइटिंग हॉज पाइप और नोजल की चोरी कर ली है. करीब 10 से 12 लाख रुपये के बीच की संपत्ति चोरी हुई है. घटना शनिवार की रात की बतायी जा रही है. दूसरे दिन रविवार होने की वजह से इसकी सूचना सोमवार को पुलिस दी गयी. विवि परिसर में घटनास्थल पीछे की तरफ है. वहां कोई सीसीटीवी नहीं है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कपाटघाट पुल के पास बाइक सवार से हजारों की लूट
मुनीडीह ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी स्थित कपाटघाट पुल के समीप दो बाइक पर सवार अपराधियों ने सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे बाइक से जा रहे सूरज दास नामक युवक से 50 हजार नकद सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गये. घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या चार थी. घटना के संबंध में सूरज की लिखित शिकायत पर मंगलवार को मुनीडीह ओपी पुलिस ने कांड संख्या 12/ 2025 दर्ज कर लिया है. शिकायत में कहा कि सोमवार शाम को बांधडीह ( थाना क्षेत्र सियारजोड़ी, बोकारो ) अपने घर से अपनी मोटरसाइकिल से धनबाद मौसी के घर 50 हजार रुपये पहुंचाने जा रहा थे. दो मोटरसाइकिल पर दो-दो की संख्या में सवार अपराधी काफी दूरी से उनका पीछा कर रहे थे. शाम 5-6 के बीच कपाट घाट पुल पार करते ही अपराधियों ने आगे बढ़ कर उनकी बाइक रोक ली. उनके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से 50 हजार रुपये नकद, गले से सोने की चेन, एक अंगूठी व मोबाइल लूट कर फरार हो गये. वह किसी तरह रात नौ बजे ओपी पहुंचे.है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
