Dhanbad News: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कहा -फहीम का बेटा इकबाल खान था टारगेट
Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर कल्वर्ट के पास शुक्रवार की रात गैंगस्टर फहीम खान के बेटे के ड्राइवर हैदर अंसारी उर्फ बबली पर फायरिंग की जिम्मेवारी गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली है. शनिवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर प्रिंस खान ने घटना की जिम्मेवारी ली है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वीडियो में प्रिंस खान कहता दिख रहा है कि उसने गैंगस्टर फहीम के बेटे को मारने के लिए शूटर भेजा था. लेकिन उसका ड्राइवर हैदर अंसारी उर्फ बबली बीच में आ गया. इसकी वजह से शूटरों ने उसे गोली मार दी. इधर, घटना के दूसरे दिन बैंकमोड़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बैंकमोड़ व भूली ओपी पुलिस दिनभर वासेपुर स्थित कलाली बागान से लेकर पांडरपाला तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रही. बता दें कि शुक्रवार की रात वासेपुर के कल्वर्ट के पास दो शूटरों ने गैंगस्टर फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को गोली मारकर फरार हो गए थे.Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान ने वासेपुर गोलीकांड की ली जिम्मेदारी
Dhanbad News: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कहा -फहीम का बेटा इकबाल खान था टारगेट

Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान ने वासेपुर गोलीकांड की ली जिम्मेदारी