Dhanbad News : केस मैनेज करने के लिए पुटकी चेंबर अध्यक्ष को प्रिंस खान ने दी धमकी

बीते वर्ष जून माह में पुटकी के व्यवसायी संतोष शर्मा की हुई थी हत्या

पुटकी के व्यवसायी संतोष शर्मा की हत्या मामले में सोमवार को चेंबर के अध्यक्ष हीरा शर्मा ने फोन पर ऑडियो मैसेज भेज कर केस दबाने की धमकी दी है. ऑडियो में बोल रहा युवक खुद को प्रिंस खान बता रहा है. उसने हीरा शर्मा को केस मैनेज करने को कहा. समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की शिकायत हीरा शर्मा ने लिखित रूप से पुटकी थाना व वरीय पुलिस अधीक्षक के पास भी कर दी है. इसमें कहा है कि उनके चचेरे भाई संतोष शर्मा की हत्या जून माह में संजीत पासवान ने की थी. इसी मामले को परिवार वाले दुबारा खुलवाना चाहते है. इसी मामले को दबाने के लिए प्रिंस खान ने उन्हें ऑडियो मैसेज भेज कर डरा रहा है. हीरा ने यह भी बताया कि 17 फरवरी को एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद का नाम जितेंद्र रवानी बता कोई कागज भेजने के लिए उसका वाट्सएप्प नंबर मांगा. नंबर देने के छह दिन बाद उसी नंबर से मैसेज आया कि मैं प्रिंस खान के नाम से धमकी भरा मैसेज आया.

क्या है मामला :

बता दें कि बीते वर्ष जून माह में पुटकी के व्यवसायी संतोष शर्मा की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने जांच में सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ लिया था. सीसीटीवी में पुटकी कोलियरी के पास 22 वर्षीय आरोपी चाकू लिए भी दिख रहा था. जहां सतोष व आरोपी दोनों के साथ खड़े हो कर बात कर रहे थे. इसके बाद दोनों में खैनी खाने-खिलाने पर बहस हुई. आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >