Dhanbad News : फर्जी पुलिस अधिकारी बन बाइक जांच की और ठग लिये सोने की चेन व अंगूठी

Dhanbad News : फर्जी पुलिस अधिकारी बन बाइक जांच की और ठग लिये सोने की चेन व अंगूठी

Dhanbad News : चिरकुंडा-पंचेत रोड स्थित रिलायंस मॉल के निकट में सोमवार शाम में दो व्यक्ति पुलिस अधिकारी बन कर एक निजी स्कूल के संचालक को झांसा देकर सोने के जेवरात ठग लिये. संचालक की सोने की चेन व अंगूठी लेकर चलता बना. ठगे गये सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. बताया जाता है कि जुनकूदर फाटक स्थित डॉ आंबेडकर हाइस्कूल के संचालक रामानंद सिंह सोमवार की शाम बाइक से पंचेत रोड जा रहे थे. रिलायंस मॉल के समीप सिविल ड्रेस में दो लोगों ने बाइक रोककर अपने को पुलिसकर्मी बताते हुए डिक्की की जांच की. दोनों ने कहा कि आज ही तीन युवकों को जेल भेजा गया है, उसी मामले में चेकिंग चल रही है. दोनों ने रामानन्द सिंह से रूमाल मांगा और उसमें सोने की चेन, अंगूठी व रुपया रख उसे बांध दिया और बंधा हुआ रूमाल दे दिया. रूमाल देने से पूर्व दोनों जेवरात व रुपये को सूंघ-सूंघ कर देख रहे थे. रुपये व जेवरात को सूंघते देख संचालक को लगा कि सही में पुलिस आपराधिक मामलों से जुड़ा सुराग खोज रही है. स्कूल संचालक बंधा हुआ रूमाल लेकर घर आये और खोल कर देखा तो पाया कि सोने के जेवरात गायब है और सात-आठ सौ रुपये उसमें रखा हुआ है. उसके बाद उन्हें ठगा होने का अहसास हुआ. उन्होंने चिरकुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है, ताकि दोनों फर्जी पुलिसकर्मी के बारे में कुछ पता चल सके. इस संबंध में पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की हुलिया ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >