Dhanbad News: जलापूर्ति संबंधित शिकायत के लिए पोर्टल और क्यूआर कोड जारी

Dhanbad News: डीडीसी ने की जलापूर्ति की समीक्षा बैठक, जल सेवा टीम गठित

Dhanbad News: डीडीसी ने की जलापूर्ति की समीक्षा बैठक, जल सेवा टीम गठित Dhanbad News: जिला प्रशासन ने जलापूर्ति संबंधित शिकायतों के लिए एक विशेष पोर्टल https://water-grievances.awcdhn.in और क्यूआर कोड जारी किया है. इसके माध्यम से आम जनता अपने क्षेत्र में बंद पड़े जलमीनार व चापाकलों की मरम्मत के लिए शिकायत कर सकते हैं. प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जायेगा. गर्मी को लेकर शनिवार को समाहरणालय में डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में जलापूर्ति की समीक्षा बैठक हुई. इसमें पीएचइडी प्रमंडल-एक व दो और यांत्रिकी शाखा के अधिकारी शामिल हुए. डीडीसी ने गर्मी के दौरान संभावित जल संकट से निपटने के लिए कई निर्देश दिये. उन्होंने बंद एवं खराब चापाकलों तथा जलमीनारों की मरम्मत 24 घंटे के के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं कार्यों की सतत निगरानी के लिए जल सेवा टीम का गठन किया गया. यह टीम जिले में पेयजल व्यवस्था की निगरानी करते हुए युद्धस्तर पर कार्य करेगी. डीडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि गर्मी में पानी की समस्या नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >