Dhanbad news: डायल 112 को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

विशेष परिस्थिति में मदद के लिए डायल 112 के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी.

धनबाद.

विशेष परिस्थिति में मदद के लिए डायल 112 के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली रणधीर वर्मा चौक से एसएसएलएनटी कॉलेज तक गयी और छात्राओं के साथ आम नागरिकों को डायल 112 के बारे में बताया गया. डायल 112 पर कॉल आने पर धनबाद पुलिस की टीम सूचना लेने के बाद तत्काल संबंधित थानों को या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देती है. इसके बाद सूचना देने वाले व्यक्ति को तत्काल मदद पहुंचाई जाती है. जिला व थाना स्तर पर भी इसके लिए एक टीम विशेष रूप से कार्यरत है, जो 24 घंटे सक्रिय रहती है. वहीं मॉनिटरिंग टीम सूचना मिलने से लेकर सहायता पहुंचने तक की पूरी मॉनिटरिंग करती है.

मुसीबत हो तो 112 डायल करेंडीएसपी ने बताया कि डायल 112 पूरे देश में कार्यरत है. जो लोग स्मार्टफोन या आईफोन का उपयोग करते हैं, वह अनिवार्य रूप से अपने फोन में डायल 112 इंडिया एप को डाउनलोड कर सकते हैं. डायल 112 आपातकालीन स्थिति में काफी सहायक है. इससे पुलिस के अलावा आपातकालीन मेडिकल, अग्निशमन अन्य आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त की जा सकती है. जैसे ही आप 112 पर संपर्क करते हैं वैसे ही विभाग को आवेदक की समस्या के साथ उनके लोकेशन की भी जानकारी मिल जाती है. फिर विभाग मदद के लिए सक्रिय हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >