कोर्ट के आदेश पर कतरास पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को निर्धारित तिथि तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जायेगी.
गोपी श्रीवास्तव के घर चिपकाया इश्तेहार
पचगढ़ी बाजार के शिव मुहल्ला निवासी गोपी श्रीवास्तव उर्फ राहुल श्रीवास्तव के आवास पर अनि निर्भय कुमार सिंह और सअनि रामजी रवि ने इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने आरोपी को पांच सितंबर 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गयी है.
मासूम अंसारी के घर भी हुई कार्रवाई
दूसरे मामले में छाताबाद निवासी मो. परवेज अंसारी के पुत्र मो. मासूम अंसारी के आवास पर अनि निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में इश्तेहार चिपकाया गया. पुलिस ने आरोपी को 11 सितंबर 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
