Dhanbad News : चेन स्नैचिंग में पुलिस ने दो को उठाया, पूछताछ

Dhanbad News : अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने की कार्रवाई तेज

Dhanbad News : धनबाद में बढ़ी चेन छिनतई की घटनाओं को लेकर धनबाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के ने���ृत्व में बनी टीम लगातार धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के कई क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान दो संदिग्धों को उठाया गया है.

पीड़ितों से कराया जा रही है शिनाख्त

बोकारो और धनबाद से पकड़े दोनों संदिग्ध युवकों से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है. जिन महिलाओं का साथ घटना हुई है, उन्हें थाना में बुलाकर उनकी शिनाख्त करायी जा रही है. एक युवका को पीड़िता ने पहचाना भी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से युवक के चेहरा मिलान कर रही है. सूत्रों के अनुसार पुलिस चेन छिनतई मामले में बलियापुर के एक मंडल युवक की तलाश कर रही है. उसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को पास उपलब्ध है. वह अपने घर से फरार है. मोबाइल भी है.

एक ही गैंग में एक दर्जन से अधिक चेन स्नेचर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस गैंग में एक दर्जन से ज्यादा चेन स्नेचर हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम देते हैं. घटना को अंजाम देने के बाद वापस अपने अड्डे पर चले जाते हैं. पुलिस घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलाती है, तो हर स्थान पर अलग अलग चेहरा मिलता है. ऐसे में पुलिस को लगता था कि कई गैंग है. इनकी शिनाख्त हो गयी है. जल्द ही सभी पकड़े जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >