Dhanbad News : पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Dhanbad News : पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Dhanbad News : कतरास की एक बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोप है कि कतरास में अपने ननिहाल में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची के साथ भगत सिंह चौक के पास शौचालय में काम करने वाले रवि साव (28) ने दुराचार किया है. कतरास पुलिस ने रविवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. महिला थाना में पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी मिंज ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >