Dhanbad News : एसवीएम सिंदरी के खिलाडियों ने क्षेत्रीय खेलकूद में सफलता पायी

Dhanbad News : एसवीएम सिंदरी के खिलाडियों ने क्षेत्रीय खेलकूद में सफलता पायी

Dhanbad News : सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में 7 से 9 अक्तूबर तक आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स) 2025 में सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के खिलाडियों ने सफलता का परचम लहराया है. सफल छात्रों में साहिल अंसारी 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, नमिता कुमारी 400. मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, प्रिंस कुमार और साहिल अंसारी रिले दौड़ में स्वर्ण पदक श्रेया पाल 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, आकाश 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक, पुरुषोत्तम कुमार को छह किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक मिला. सभी पदक विनर अखिल भारतीय खेलकूद समागम 2025 में हासन,बेंगलुरु में आयोजित समारोह मे भाग लेंगे. सरस्वती विद्या मंदिर में इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर नीरज लाल, अजीत कुमार मिश्रा, डाॅ राजीव वर्मा, शशिभूषण कुमार गुप्ता, डाॅ अरविंद कुमार, महेंद्र यादव, सुनील कुमार पाठक, सतीश चंद्र आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >