- अवैध हथियार के साथ युवक का फोटो वायरल

हाथों में हथियार के साथ फोटो हुआ वायरल, फरार

जोड़ापोखर. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी के एक युवक ने अवैध हथियार के साथ अपना फोटो सोशल मीडिया के स्टेटस पर शेयर किया है. इससे फोटो वायरल हो गया. उक्त युवक जामाडोबा डुमरी तीन नंबर का निवासी बताया जाता है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं है. फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >